ज़िन्दगी की छोटी छोटी बातें,
बोहोत मायने रखती हैं।
वो सूरज की पहली किरणे,
फूलों पर वो सुबह की पहली ओस,
चेहरे पर वो बारिश की पहली बूंदे,
वो भिनी घास पर नंगे पाव का एहसास।
वो समंदर की रेत पर चलना,
वो तितलियों का फरफराना ,
और चिड़ियों का चहकना,
वो बच्चों की मुस्कुराहट,
वो अपनो का इंतज़ार।
ज़िन्दगी की यही छोटी छोटी बातें,
बोहोत मायने रखती हैं।
इन्हीं छोटी बातों में
खुशियां आंख मिचौली खेलती हैं।
नजर आए….
तो इन्हीं छोटी चीज़ों में
पल पल का सुख हैं,
और इन्हीं लम्हों को जोड़ कर
जीवन बनता हैं।
-शमीम मर्चन्ट